फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: कुछ देर में निकलेगी भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी

भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के लिए कुल्लू का रथ मैदान पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। दोपहर दो बजे के बाद भगवान रघुनाथ सुल्तानपुर स्थित अपने देवालय से पालकी में सवार होकर रथ मैदान के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे के बाद भव्य रथ यात्रा शुरू होगी। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में कुल्लू जिले की विभिन्न घाटियों से आए करीब 100 देवी-देवता शिरकत करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल होकर इसके साक्षी बनेंगे। रथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रथ मैदान के चारों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखी जा सके। श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रथ यात्रा को लेकर मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब श्रद्धालुओं को भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें