फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पीपल जातर की तैयारी पूरी, तीन दिनों तक सजेगा सांस्कृतिक रंगमंच

Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Apr 2026 02:27 PM IST

कुल्लू जिले के पारंपरिक एवं बहुप्रतीक्षित आयोजन पीपल जातर को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव में इस बार भी सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं का खास संगम देखने को मिलेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जिला स्तरीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थानीय कला और संस्कृति को मंच मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 200 कलाकारों ने प्रस्तुति के लिए आवेदन किया है, जिनकी छंटनी प्रक्रिया जारी है। चयनित कलाकारों को तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लोक नृत्य, संगीत, नाटक और पारंपरिक प्रस्तुतियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा मेले में आने वाले कारोबारियों के लिए भी नगर परिषद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न व्यापारियों को प्लॉट आबंटित कर दिए गए हैं, जहां वे अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर सकेंगे। नगर परिषद ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि स्थानीय लोगों और बाहरी पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बीआर नेगी ने आम जनता से अपील की है कि वे इस पारंपरिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पीपल जातर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें