नाशपाती की सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एक दिन अवकाश के बाद कुल्लू की बंदरोल और भुंतर मंडी में कारोबार शुरू हुआ। बंदरोल सब्जी मंडी में नाशपाती की 60 रूपये प्रतिकिलो बोली लगी। जबकि नाशपाती की छोटा साइज 40 रूपये प्रतिकिलो तक बिका। नाशपाती की मांग व्यापारियों में अच्छी बनी हुई है।