जिला परिषद का लरांकेलो वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड पिछले 25 सालों से ओपन नहीं हुआ है। ऐसे में गुस्साए लोग सोमवार को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिले। लोगों ने उपायुक्त के समय जारी किए आरक्षण के प्रति अपनी नाराजगी जताई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमराज शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 से लेकर 2025 तक वार्ड आरक्षित रहा। इस बार वार्ड को महिला आरक्षित किया गया है। वहीं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि इस पर गौर किया जाएगा।