फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा में गंदगी फैलाने वालों के कटेंगे चालान, 200 से अधिक सफाई कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्सव स्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 200 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, उत्सव के दौरान गंदगी फैलाने वालों के चालान भी किए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष नजर रखी जाएगी। कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर से उत्सव स्थल के विभिन्न सेक्टरों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारी नियमित रूप से कूड़े का उचित निपटान करेंगे, ताकि उत्सव के दौरान गंदगी न फैले। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की टीम पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करेगी और सफाई व्यवस्था की निगरानी रखेगी। नियमों का उल्लंघन कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। उत्सव की तैयारियों के बीच नगर परिषद की टीम ने सोमवार को ढालपुर मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नगर परिषद का उद्देश्य उत्सव के दौरान लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना और सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें