फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर रवाना हुए देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए देवी-देवताओं ने अब सुल्तानपुर स्थित भगवान रघुनाथ के मंदिर की ओर प्रस्थान शुरू कर दिया है। ढालपुर माल रोड पर देवी-देवताओं की रवानगी के दौरान देव आस्था और पारंपरिक संस्कृति का भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान देवता काली नाग, डिगचा और लक्ष्मी नारायण तिंदर सहित अन्य देवी-देवता अपने हरियानों के कंधों पर सवार होकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। देवी-देवताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आगे बढ़ते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और झूमते हुए देवी-देवताओं के साथ चल रहे थे। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और देव परंपराओं की झलक देखने को मिली। कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रमुख उत्सव है। देवी-देवताओं की इस रवानगी ने एक बार फिर कुल्लू की विशिष्ट धार्मिक परंपराओं और लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें