हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय है।