आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में किस तरह लोगों की मदद की जाए, इसके गुर सीखने के लिए तीन राज्यों के 35 स्वयंसेवी कुल्लू पहुंचे हैं। जिला कुल्लू में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र के एनएसएस स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ है।