सोमवार रात से कुल्लू जिला में झमाझम बारिश होने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां किसान-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं जिले में पड़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश से सेब व नाशपाती का आकार बनेगा तो वहीं मक्की और राजमा के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी।