फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में भारी बारिश, सड़कों व पैदल रास्तों पर जलभराव

Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 11:50 AM IST

जिला कुल्लू व लाहौल घाटी में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश दर्ज की गई। रोहतांग के साथ लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं भारी बारिश से कुल्लू जिला मुख्यालय की सड़कें और रास्ते कुछ ही देर के भीतर पानी से लबालब हो गए। बारिश ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर) पर गांधीनगर से लेकर रामशिला तक पानी बह रहा है। वहीं, नगर परिषद के सभी 11 वार्डों के पैदल रास्ते भी तालाब बन गए, जिसके कारण राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचने में मरीजों और तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। लालचंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र से अस्पताल गेट आने वाला पैदल रास्ते में भी जल भराव हुआ है। वहीं ढालपुर से कॉलेज चौक तक अस्पताल सड़क पर भी जगह-जगह पानी जमा हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें