राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मिड-डे मील के तहत खीर खाने के बाद 40 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीमार होने की घटना को पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच करवाने की मांग उठाई है। बुधवार को वह सीएचसी पतलीकूहल पहुंचे,जहां उन्होंने उपचाराधीन बच्चों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मौजूद बच्चों के अभिभावकों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उनकी चिंताओं और समस्याओं को गंभीरता से सुना।