हिमाचल दिवस आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड सहित पांच टुकडियों ने परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल की। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि तमाम टुकड़ियों ने आज फुल ड्रेस रिहर्सल की और मंगलवार को किसी तरह की रिहर्सल नहीं होगी और बुधवार यानि 15 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से सभी जवान मैदान में पहुंचेंगे और परेड के लिए तैयार रहेंगे। मुख्य अतिथि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पहुंचते ही परेड होगी।