फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: मिस कुल्लू के लिए रैंप पर उतरी सुंदरियां, मनाली में हुआ पहला राउंड

Ankesh Dogra Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 PM IST

रुद्रा द अल्टीमेट का दसवां मिस कुल्लू और राइज ऑफ डांसिंग स्टार का आयोजन मनाली में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। मिस कुल्लू के ग्रेंड फिनाले के लिए छह प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस स्पर्धा में प्रतिभागियों ने कैटवाक् के साथ अपना परिचय दिया। ग्रेंड फिनाले मई में होने वाले समर्थन फेस्टिवल के दौरान आयोजित किया जाएगा। पहले राउंड में समाजसेवी इंद्रा इकबाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि विनायक नेत्र धाम के निदेशक डा विनायक कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि रहे। मशहूर एंकर सतीश सूद भी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद राइज ऑफ डांसिंग स्टार के प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस स्पर्धा में तृषा, सहज, मुस्कान, वैष्णवी, अंशुल और आस्था ठाकुर को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। अंशुल को बेस्ट डांसिंग का ख़िताब मिला। मिस कुल्लू स्पर्धा में सभी दस प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैटवाक् करने के बाद सभी ने बारी बारी अपना परिचय दिया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ग्रेंड फिनाले के लिए छह प्रतिभागी चुनी गई। इनमे अर्पिता नेगी, तृषा चौधरी, प्रिया शर्मा, आस्था भारती, दिव्यांगी शर्मा, स्नेहा को चुना गया। तृषा चौधरी को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें