फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली के गारमेंट स्टोर में भड़की आग, दो लाख का सामान जला

Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2024 12:29 PM IST

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत एक अंडरग्राउंड गारमेंट स्टोर में आग भड़क गई।मध्यरात्रि हुई इस घटना में लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि मनाली के मालरोड के समीप स्थित गोविंद कॉम्प्लेक्स के गारमेंट स्टोर में अचानक आग लग गई। लगभग सवा एक बजे अग्निशमन केंद्र मनाली को इसकी सूचना मिली। दमकल वाहन मौके पर लेकर पहुंचे अग्निसन केंद्र के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सरनपत ने बताया कि आग से लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया। उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स अजित बाबू का है जबकि स्टोर भोरंज के दीपक कुमार ने किराये पर ले रखा था। कूड़े से भरे टैंपो में भड़की आग वहीं गुरुवार रात को भूतनाथ मंदिर के समीप नगर परिषद की टैंपो में आग लग गई। आग से लगभग दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें