फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में महिला सशक्तीकरण कार्य के लिए विकास खंड किए सम्मानित

Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 12:34 PM IST

जिला कुल्लू में महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले विकास खंडों, बैंकों और एफएलसीआरपी को सम्मानित किया। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। देवसदन में सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के श्रेष्ठ तीन विकास खंडों, तीन बैंकों और दस एफएलसीआरपी को उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने सम्मानित किया। बता दें, जिले के छह विकास खंडों के तहत 250 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के तहत डीआरडीए की मदद से पांच करोड़ का ऋण वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदान किया है। इससें महिलाएं अपना स्वरोजगार आरंभ कर आर्थिक तौर पर सुदृढ़ हो पाई हैं। महिला सशक्तीकरण के इस कार्य में सहयोग करने पर सम्मान दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें