फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में खेल-खेल में नौनिहालों को पढ़ाने के गुर सीख रहे सीएचटी

Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 12:40 PM IST

प्री प्राइमरी कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा की ओर से मार्गदर्शक एवं निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में केंद्रीय मुख्य अध्यापक(सीएचटी) कार्यशाला में नौनिहालों को खेल विधि के माध्यम से पढ़ाने, सिखाने की तकनीक और बच्चों के बौद्धिक और सामुदायिक विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, बुधवार को जिले के सातों शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, सैंज, आनी और निरमंड के 40 सीएचटी ने कार्यशाला में भाग लिया। सीएचटी को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा परामर्श डाटा डेशबोर्ड को समझने और भरने, उपयोग करने तथा प्रशिक्षण की प्रतिबिंब प्रतिक्रिया पर जानकारी प्रदान की जा रही है। क्योंकि शिक्षा परामर्श डाटा ऑनलाइन अधिकतर गलत भरा जा रहा है, जिसके कारण शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आंकी जा रही है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय का डाटा कैसे अचित तरीके से ऑनलाइन पोर्टल पर भरा जाता है। इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें