फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद मनाली से आईं तबाही की भयावह तस्वीरें, देखें वीडियो

Krishan Singh Updated Thu, 28 Aug 2025 12:55 PM IST

सोमवार को ब्यास और इसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ ने मनाली से कुल्लू तक भारी तबाही मचाई। गुरुवार को मौसम खुलने और मोबाइल सेवा बहाल होने के बाद तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। पर्यटन नगरी मनाली पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गई है। वामतट मार्ग पर अलेउ में सड़क का लगभग 40 मीटर हिस्सा धंस गया है। वहीं नेशनल हाईवे मनाली से कुल्लू तक कई जगह ध्वस्त हो गया है। आलू ग्राउंड, वोल्वो बस स्टैंड, बिंदु ढांक, क्लाथ, 14 मील, रायसन में सड़क गायब हो गई है। बाढ़ से बाहंग में दो रेस्टोरेंट, चार दुकानें बह गईं। ओल्ड मनाली में 40 साल पुराना पुल ढह गया। यहां दो दर्जन से अधिक दुकानें बह गईं। जैसे-जैसे प्रशासन मौके का दौरा कर रहा है नुकसान के बारे में पता चल रहा है। एक ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रेवलर और आल्टो कार बह गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें