आपदा से क्षतिग्रस्त हुई पानी की योजनाओं और बिजली की लाइनों को ठीक करने में जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। बीती रात को जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में पानी और बिजली बहाल करने में जुटे रहे।