कुल्लू जिला मुख्यालय स्थिति ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में आकांक्षा हाट का आगाज हुआ। यह हाट दो अगस्त तक जारी रहेगा जिसमें ग्रामीण महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के बनाए हुए उत्पादों को बिक्री के लिए रखा है। इस हाट का आगाज उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने सोमवार को रीबन काटकर किया और यहां उत्पादन लेकर पहुंचे स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी।