राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय गणित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय में गणित विषय पर इस तरह की पहली कार्यशाला चल रही है। इसमें देशभर के 41 प्रतिभागी गणित की बारीकियों को जान रहे हैं। वहीं, कार्यशाला में देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों और एनआईटी के डॉक्टर और प्रोफेसर प्रतिभागियों को गणित के सिद्धांत, मॉडलिंग, विवेकन और संख्यात्मक समाधान पर अपना व्याख्यान दे रहे हैं। साथ ही अभ्यास सत्र में प्रतिभागियों से गणित की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विषय की रोचकता और संरचना से अवगत करवा रहे हैं।