फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब: भाटी पीर छिंज दंगल झंडा रस्म के साथ शुरू

Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 04:44 PM IST

भाटी पीर छिंज दंगल मेला राजा का तालाब का बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण में झंडा रस्म व पूजा-अर्चना बाद विधिवत शुभारंभ हुआ । दो विशाल रथ पर विराजमान बाबा की फोटो के आगे चलते हुए बैंड-बाजों के साथ पूरे बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा का आकर्षण रथ के आगे चलते दो विशालकाय गोरिल्ला रहे। इस दौरान जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। इस मौके पर राजा का तालाब में कई लोगों ने शीतल मीठे पेयजल, नमकीन चने और फ्रूट के स्टाल लगाकर पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी प्रधान पुनीत टिंकू, चेयरमैन राम नाथ शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान पवन राणा, भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण मंगू पहलवान , विकास बंटी, शिवू जैलदार, परमिंदर, सुरजीत पठानिया, सौरभ शर्मा, गौरव पंडित, अमन महाजन, विकास भाटिया, अमन महाजन, संदीप सोनू, सुरजीत लंबू, सुरिंद्र मन्हास शिंदू विशेष रूप से शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें