फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल में महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

आस्था और संस्कार केंद्र की ओर से संचालित मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल ज्वालामुखी में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। गुरुकुल के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य गंगाधर तिलक और वासुदेव की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव, स्वतंत्रता और आत्मसम्मान के प्रतीक थे। उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें