पुलिस थाना बड़सर के तहत एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दो युवक इंजेक्शन के माध्यम से कुछ कर रहे हैं। तीन बजे के करीब यह वीडियो वायरल हुई और पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसपर छानबीन जारी कर दी। शाम तक दोनों युवकों की पहचान कर ली गई तथा दोनों से पूछताछ जारी है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक ने हाथा में इंजेक्शन लिया है तथा वह दूसरे युवक को इंजेक्शन लगा रहा है। इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक बाहर जाता है तथा एक मिनट में ही अंदर जा जाता है। हालांकि यह इंजेक्शन नशे का है या किसी अन्य चीज का यह छानबीन पुलिस कर रही है और दोनों युवकों से भी पूछताछ जारी है। वहीं, यह घटना ग्राम पंचायत बड़सर के पुराने भवन की है। जिले में नशे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चार दिन पूर्व बड़सर में ही नशा मुक्ति केंद्र में संचालक व उसके साथियों ने एक युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। चार दिन बाद भी संचालक व उसके साथी फरार है। ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रही है। वहीं, इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है तथा छानबीन जारी है।