फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कांस्य पदक जीतने पर बास्केटबॉल टीम का भोरंज महाविद्यालय में हुआ स्वागत

राजकीय महाविद्यालय भोरंज की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया। अंतर महाविद्यालयी पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 अक्तूबर 2026 तक डीएवी कॉलेज, कांगड़ा में हुआ। प्रतियोगिता में भोरंज कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। टीम के कोच शौर्य और कप्तान रजत ठाकुर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम में अंशुल राणा, प्रिंस ठाकुर, आर्यन ठाकुर, निखिल, आर्यन, आयान, अंशुल ढलवालिया, अभय सिंह, भूपेंद्र और गौरव शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने टीम के सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें