फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर में विश्व हिंदू परिषद की शौर्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत

Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 01:04 PM IST

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से 1 से 5 अक्तूबर तक निकली जा रही शौर्य रथ यात्रा मंगलवार को सुजानपुर शहर पहुंची। सुजानपुर पहुंचने पर इस रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय ने बताया कि सुजानपुर शहर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में यह शौर्य रथ यात्रा पहुंची है। इससे पहले संकट मोचन हनुमान मंदिर भलेठ में भी इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को समर्पित यह शौर्य रथ यात्रा सुजानपुर से होते हुए बगेड़ा में बनाए गए राम धाम पहुंचेगी और यहां से आगे प्रस्थान करते हुए समीरपुर और अवाहदेवी पहुंचेगी। पंकज ने कहा कि केंद्र सरकार ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य करवाकर देश के सनातनियों का मान सम्मान बढ़ाया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें