फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: रणधीर शर्मा बोले- एसआईआर के विरोध से कांग्रेस की दोहरी राजनीतिक सोच उजागर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने शनिवार को मट्टनसिद्ध में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित जिला भाजपा की बैठक में भाग लिया। बैठक में चार नवंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह पदयात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित होगी। बैठक के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। मीडिया को दिए ब्यान में रणधीर शर्मा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही पराजय से कांग्रेस बौखलाई हुई है। इसी हताशा में वह उन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का भी विरोध कर रही है, जिनकी मांग वह स्वयं पहले करती रही है। कांग्रेस के नेता मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों, मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज होने और ऐसे लोगों के मतदान करने के आरोप लगाते थे, जो संबंधित क्षेत्रों में निवास ही नहीं करते। एसआईआर के विरोध की आड़ में कांग्रेस घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। कांग्रेस का ईवीएम विरोध भी राजनीतिक सुविधा के अनुसार बदलता रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें