होटल प्रबंधन संस्थान में आयोजित कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग प्रशिक्षण प्रोग्राम के तीसरे बैच का शुभारंभ बुधवार को डाइट प्रधानाचार्य मदनलाल बन्याल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप इस प्रोग्राम को कितनी अच्छी तरह स्कूल स्तर पर उतारते हैं। भविष्य के रोजगारों और उनसे जुड़ी जानकारी बच्चों तक पहुंचाना हमारा काम है और इस तरह हम सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। आज के संसाधन व्यक्ति अरुण कुमार, सनी कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार तथा मुकेश कुमार रहे। इसके साथ आईएचएम हमीरपुर के विभाग अध्यक्ष पुनीत बंटा ने भी अध्यापकों से अपने विचार सांझा किया तथा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र के विभिन्न करियर के बारे में जानकारी दी। इस प्रोग्राम के जिला समन्वयक भवानी सिंह प्रवक्ता तथा उप समन्वयक नेक मोहम्मद ने प्रधानाचार्य तथा सभी प्रबुद्ध अध्यापकों का स्वागत व धन्यवाद किया ।