फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा सुजानपुर बाजार, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

अंकेश डोगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 05:01 PM IST

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है दो दिन तक यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसके चलते सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सुजानपुर बाजार में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा की अगवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई यहां भाजपा मंडल सुजानपुर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया सुजानपुर पार्टी कार्यालय से शुरू हुई ये तिरंगा यात्रा मुख्य बस स्टैंड मुख्य बाजार से होते हुए सुजानपुर विश्राम गृह में संपन्न हुई यहां तमाम कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए लोगों को जागरूक किया राजेंद्र राणा ने कहा कि 15 अगस्त के चलते पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया है कि लगातार 2 दिन हर मंडल स्तर पर इसी तरह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी उन्होंने कहा कि रविवार को यह यात्रा टोनी देवी भाजपा मंडल के अंतर्गत प्रोफेसर विक्रम राणा की अगवाई में निकाली गई थी वहीं आज सोमवार को सुजानपुर शहर में भाजपा मंडल सुजानपुर के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली गई इस मौके पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें