फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विभिन्न समस्याओं को लेकर अतिरिक्त आयुक्त से मिले लाहलड़ी गांव के बाशिंदे

अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:52 PM IST

लाहलड़ी गांव के बाशिंदे विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद से नगर निगम के कार्यालय में मिले। वार्ड पार्षद वकील सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। लोगों प्रमोद सिंह, जोगिन्द्र सिंह, संध्या देवी, प्रकाश चंद,सुशील, नरेंद्र व प्रदीप आदि ने कहा कि लाहलडी गांव में सरकारी भवन जर्जर हो गया है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुघर्टना घटित हो सकती है। इसके साथ गांव में कई जगहों पर लगाई गई दर्जनों स्ट्रीट लाइटें खराब है। जिससे रात्रि समय में लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि दोसड़का बाजार में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय के बंद होने से दिक्कतें पेश आती है। वहीं वार्ड के पार्षद वकील सिंह ने बताया कि दोसड़का चौक में एक साल पहले सार्वजनिक शौचालय के कार्य को धीमि गति से किया है। बाजार में शौचालय न होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कमीशनर ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें