फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अभिभावकों के प्रस्ताव पर होगा स्कूल का समय बदलने पर विचार

अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 04:46 PM IST

वर्तमान में प्रचंड गर्मी की वजह से स्कूली छात्र परेशान हो रहे हैं। सुबह नौ बजे जब स्कूल लगता है उस समय तक सूर्यदेव आग उगल रहे होते हैं। दोपहर बाद करीब ढ़ाई से तीन बजे जब छुट्टी होती है उस समय में भी तापमान बहुत अधिक हो रहा है। इस वजह से छात्रों के पसीने छूट रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। यदि गर्मी का प्रचंड दौर लंबा चला तो आने वाले समय में स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन का दावा है कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार तथा शिक्षा विभाग व बच्चों के अभिभावकों का प्रस्ताव आने पर स्कूल की समय सारिणी पर बदलाव करने पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग और छात्रों के अभिभावकों की तरफ से यदि समय सारिणी में बदलाव का प्रस्ताव आता है तो प्रशासन विचार करेगा। गर्मी से राहत के लिए समय सारिणी में बदलाव किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें