राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटाहणी में शिक्षा विभाग की ओर से आईसीटी लैब को उन्नत किया गया है। यहां पर आठ नए कंप्यूटर, 65 इंच स्मार्ट पैनल, लैपटॉप और एक प्रिंटर दिया गया है। प्रधानाचार्य अंजु मल्होत्रा, एसएमसी प्रधान संजीव शर्मा सहित अन्य स्टाफ ने आभार प्रकट किया। एसएमसी प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।