फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राष्ट्र स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर मंजरी वी महाजन को किया सम्मानित

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई सुजानपुर की प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने मंजरी वी महाजन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंजरी वी महाजन ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। प्रदेशभर से तीन शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भेजे गए थे। इनमें मंजरी वी महाजन का चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर मंजरी वी महाजन के पति राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन, ग्रेड वन कश्मीर सिंह और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें