फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- दिसंबर माह तक पारच्छू तक एनएच निर्माण को पूरा करे कंपनी

मंडी-हमीरपुर एनएच निर्माण से लोगों को पेश आ रही दिक्कतों के सिलसिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने निवास स्थान पर मंत्रालय और कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि हमीरपुर से पारच्छू पुल तक के निर्माण कार्य को दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश कंपनी अधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि पारच्छू पुल के निर्माण को दिसंबर के एक एक दो माह के बाद पूरा करने के लिए कहा गया है। पैकेज दो में निर्माण कार्य को इस तरह से पूरा करने के लिए कहा कि लोगों को दिक्कतें पेश न आएं। इसके अलावा यहां बनी डंपिग साइट से पेश आ रही समस्या के समाधान के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें