सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से बुधवार को बैरी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. पंकज भारद्वाज की अगुवाई में 41 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। स्थानीय लोगों ने शिविर आयोजन के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।