उपमंडल नादौन की ग्वालपत्थर पंचायत के रावड़ा गुग्गा मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और सभी के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुग्गा जी महाराज के दरबार में शीश नवाया और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। दोपहर को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पंडित जीवनपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर में विभिन्न स्थानीय भक्तों ने सामूहिक कीर्तन का भी आयोजन किया गया।