फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हायर ग्रेड पे संबंधी नियमों में संशोधन का कर्मचारियों ने जताया विरोध

अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 04:45 PM IST

हायर ग्रेड पे संबंधी नियमों में हुए संशोधन पर डीसी हमीरपुर कार्यालय के कर्मचारियों ने विरोध जताया है। डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री और वित्त सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार ने जो नई नोटिफिकेशन जारी की है, उसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। इस नोटिफकेशन के आधार पर कर्मचारियों का वेतन कम होगा। कर्मचारियों को हर महीने हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार को कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखकर तुरंत फैसले को वापस लेना चाहिए। डीसी अमरजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की तरफ से जो ज्ञापन मिला है, उसे मुख्यमंत्री और वित्त सचिव कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें