फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने चंबोह में महिला मंडलों को बांटी पानी की टंकियां

Krishan Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 04:26 PM IST

ग्राम पंचायत चंबोह में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पवन कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने चार महिला मंडलों को 500-500 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकियां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी समय कार्यक्रम या समारोह के दौरान पानी के भंडारण की आवश्यकता पड़ती है तो ग्रामीण आसानी से टंकियों का इस्तेमाल कर सकेंगे। महिला मंडल सदस्यों ने टंकियां प्रदान करने के लिए जिला परिषद सदस्य पवन कुमार का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें