हमीर भवन हमीरपुर मंगलवार को दिशा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अनुराग ठाकुर ने की। बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी अमरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों के अलावा विधायक आशीष, इंद्रदत्त लखनपाल सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।