आयुष्मान आरोग्य मंदिर ब्राहलड़ी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 153 लोगों के एक्सरे किए गए। इस दौरान पांच लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए चिकित्सकों ने लोगों को टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि टीबी का नियमित उपचार और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाता है।