फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 14 अप्रैल से मनाया जाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह

अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 06:45 PM IST

नागरिकों को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए 14 अप्रैल से जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू हो गया है। सप्ताह भर में रैली, शिक्षा संस्थानों में निबंध प्रतियोगिताएं, मॉक ड्रिल सहित अन्य माध्यमों से नागरिकों को आग के प्रति जागरूक किया जाएगा। अग्रिश्मन केंद्र हमीरपुर में सोमवार को आग बुझाने वाले यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकाइन नामक जहाज में विस्फोटक सामग्री की आग बुझाते समय शहीद हुए फायर सर्विस के 66 जवानों को याद किया गया। उनके लिए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट विनय कुमार ने कहा कि फायर सीजन के दौरान आग लगने की अधिक घटनाएं होती हैं। हमें सावधानी बरतने की आवश्यक्ता होती है। छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान शहर में जागरूकता के लिए फायर वाहन को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डीसी अमरजीत सिंह, एडीएम राहुल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें