फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जितना मांगा सीएम ने उससे दोगुना दिया

अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 04:13 PM IST

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने आज माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगातें देने पर हार्दिक धन्यवाद किया। डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी के द्वारा जिलाधीश परिसर में उनकी मूर्ति का अनावरण करना एक ऐतिहासिक पल है और जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस वोट की राजनीति के लिए नहीं बल्कि दिल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान करती है। इसके अलावा 15 करोड़ रुपए की लागत से हमीरपुर का हेलीपोर्ट का शिलान्यास और सड़कों के लिए साडे 5 करोड रुपए की सौगात इस छोटे से दौरे में ऐतिहासिक है ।डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से जितना मांगा उसे दो गुना उन्होंने दिया और हमीरपुर की जनता के दुख को समझते हुए उन्होंने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की स्थापना की घोषणा कर अपने इस दौरे को चार चांद लगा दिए, क्योंकि आज के समय में किडनी संबंधित और मस्तिष्क संबंधित बहुत सारी बीमारियां सामने आ रही हैं और दिन-व-दिन डायलिसिस करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिसके लिए हमीरपुर के लोगों को दूसरे शहरों में जाकर इलाज लेना पड़ रहा है। माननीय मुख्यमंत्री की इस घोषणा से ऐसे सभी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें