फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर में 1265 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटीं, 57 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाजा

Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 05:19 PM IST

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का 14वां दीक्षांत समारोह शनिवार को संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में संस्थान के 1265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। 57 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा स्प्रिहा गौतम को सभी गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रहने पर निदेशक पदक(ऑलराउंडर डायरेक्टर मेडल) से नवाजा गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दिन उनके (विद्यार्थियों के) परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है और अपनी सफलता को सेलिब्रेट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से बुलंदियों को छू रहा है तथा विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अमृतकाल में इन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ें और राष्ट्रनिर्माण में भी अपना हरसंभव योगदान दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें