फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में माकपा ने किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी हमीरपुर ने सोमवार को दलित वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर मार्क्सवादी पार्टी के राज्य सचिव डॉ. कश्मीर सिंह की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि शिमला चिड़गांव के एक गांव में 12 वर्षीय लड़के एक लड़के ने आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में कुल्लू की सेंज घाटी में एक दलित महिला के साथ हुई। तीसरी घटना कुल्लू में दशहरा पर्व के दौरान एक अधिकारी को देव समाज के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में में अपमानित किया गया और पीटा गया । इन घटनाओं से साफ जाहिर है कि कुछ लोग जाति भेदभाव के नाम पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य जोगिंद्र कुमार, अजय शर्मा, ब्रह्मा दास, कपिल भारद्वाज, मनोज कुमार, शारदा, सुशील कुमार, संतोष कुमार, नवीन कुमार, नरेश कुमार लोगों ने इस हिंसा में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें