फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 04:54 PM IST

कांग्रेस सेवादल हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन वन विभाग विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मदन लाल कौंडल ने की। इस अवसर पर जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने शिरकत की और बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने ठोस रणनीति तैयार की। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मदन लाल कौंडल ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सेवादल पूरी तरह से जुट चुका है और कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार होगा उसका साथ दिया जाएगा ताकि कांग्रेस को जीत दिलाई जा सके। उन्होने कहा कि कांग्रेस सेवादल में चुनावों के समय में बढ़िया काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। मदन लाल कौंडल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा हर बार चुनावों में हमीरपुर के लिए रेललाइन देने की बात पर वोट लिए जाते हैं, लेकिन कांग्रेस सेवादल के द्वारा लोगों के पास जाकर केंद्र सरकार के वायदों को याद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर झूठे वायदे करते हैं और जनता को रिझाने का काम करते हैं।वहीं प्रदेश सरकार के बजट पर की जा रही बयानबाजी पर मदन लाल कौंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने बहुत बढ़िया बजट गरीबों व आम नागरिकों के हित में बनाया है। उन्होंने काह कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने भी 15 लाख देने का वायदा किया था लेकिन अभी तक लोगों को इसका इंतजार रहा है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें