फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का नादौन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नादौन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन के कार्यकर्ता सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी भी कर दिए जाएंगे। गत विधानसभा चुनाव में हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री आम परिवार से निकले हैं और अपनी जीवन भर की पूंजी को भी आपदा के दौर में दान कर दिया है। कांग्रेस को दिखा देने वाले भगोड़े मुख्यमंत्री को शिमला का बता रहे हैं। इन भगोड़ों की वजह से देवभूमि हिमाचल और देवभूमि हमीरपुर बदनाम हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें