फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आईटीआई हमीरपुर में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:56 PM IST

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे जूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी, वर्धमान कंपनी, सौभाग्य प्राइवेट लिमिटेड, जेडीएस गोदरेज कंपनी आदि भाग ले रही हैं। ये कंपनियां उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत करके इन्हें अप्रेंटिस के रूप में भर्ती करेंगी और नौकरियां भी देंगी। सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि इस मेले में 5वीं, 8वीं पास, दसवीं पास, बारहवीं पास, विभिन्न ट्रेडस में आईटीआई डिप्लोमाधारक, तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक और चार वर्षीय डिग्री धारक फ्रेशर्स और अनुभवी युवा भाग ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें