हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे गौतम महाविद्यालय हमीरपुर में हुआ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सुबह 10:30 सर्किट हाउस परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।