हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बडू के खेल मैदान में गुरुवार को 26 वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 15 बहुतकनीकी संस्थानों के 476 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी शनिवार दोपहर के समय करेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कार भी बाटेंगे। मुख्य अतिथि अक्षय सूद ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और विधिवत तरीके से खेलों का शुभारंभ किया। पुरुषों की प्रतियोेगिताओं में वॉलीबॉल, कबडडी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। मुख्य अतिथि अक्षय सूद ने कहा कि 15 बहुतकनीकी कालेजों की टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों का उदेश्य है कि बौद्धिक विकास के अलावा शारीरिक विकास भी हो सके। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास में भी खोलों का बहुत रोल होता है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए युवाओं का ध्यान खेलों की ओर लाने के लिए काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा खिलाड़ी ,खेलों को खेल भावना से खेले।