चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को लोग फिर धरने पर बैठ गए। शिमला-मटौर एनएच पर चक्का जाम किया। लगातार दूसरे दिन लोगों का प्रदर्शन यहां पर जारी रहा। लोगों का कहना है कि अस्पताल का सुचारू संचालन के लिए ब्यास प्रबंधन की मांग को सरकार पूरा करे। प्रबंधन को सरकार लिख कर दे कि उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। बुधवार को पांच घंटे तक एनएच को जाम किया गया था। पुलिस ने यातायात को बहाल करने के लिए डिडवीं टिक्कर से पट्टा और भोटा से सौर मनसुई होते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा सलौणी में बड़सर-ऊना सड़क पर लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।