बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में आयोजित 26वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। वॉलीबॉल में फाइनल मुकाबला हमीरपुर और बिलासपुर के बीच खेला गया,जिसमें बिलासपुर ने जीत दर्ज की। करीब डेढ़ घंटे तक यह मैच खेला गया। बास्केटबॉल में फाइनल मुकाबला हमीरपुर और कांगड़ा के बीच खेला गया। इस मैच में हमीरपुर विजयी रहा है। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला हमीरपुर और पावंटा में खेला जा रहा है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसपी हमीरपुर भगत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।